भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को बज क्षेत्र सह संयोजक वीरभान चौधरी ने बताई संगठन की स्थिति

देश

मथुरा। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से लखनऊ स्थित आवास पर ब्रज क्षेत्र सहसंयोजक मीडिया विभाग भाजपा इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी ने मुलाकात कर पार्टी संगठन से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष का बताया कि संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को स्थान देने की बात की एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का समय-समय पर अपमान होता है एवं किसी भी वीआईपी के मथुरा आगमन पर करमत कार्यकर्ता और पदाधिकारी का पास तक नहीं बनाया जाता एवं उनका शोषण किया जाता है। उस पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित कराया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बताया संगठन में जिला मंडल सेक्टर एवं बूथ स्तर से पार्टी का नेतृत्व काम करता है। कुछ अवसरवादी प्रोफेशनल लोग संगठन के लोगों को गुमराह करके संगठन में प्रवेश कर जाते हैं। मगर समय आने पर उनका भंडाफोड़ हो जाता है इसलिए आप संगठन का काम करिए संगठन मजबूत करने के लिए कार्य करिए मोदी योगी के हाथ मजबूत करने के लिए काम करिए। कौन अच्छा है, कौन अच्छा नहीं है। कौन कार्य कर रहा है, कौन कार्य नहीं कर रहा, यह देखना संगठन के लोगों का कार्य है। आप भी उसे कड़ी का हिस्सा हो। यह हम और हमारे संगठन पदाधिकारी एवं अन्य सूत्रों से सब पता कर लेते हैं । भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक इतना मजबूत है। गलत व्यक्ति का प्रवेश अगर हो जाता है तो वह बाद में बाहर भी हो जाता है। भाजपा में सबका साथ सबका विकास सभी जातियों का सम्मान एवं धर्म का सम्मान निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपर है। आगे इंजीनियर वीरभान सिंह चौधरी ने बताया प्रशासन में कार्यकर्ताओं की सुनवाई कम हो रही है। प्रशासन के लोग भाजपा कार्यकर्ताओं को अनसुना करने का कार्य कर रहे हैं। जायज एवं सही पीड़ित व्यक्ति का कार्य करने में कार्यकर्ता को मायूसी नजर आ रही है। प्रशासन के लोग सुनते नहीं। महोदय इस पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ में रहे सुनील सिकरवार युवा भाजपा नेता हाकिम सिंह राणा देशराज सेठ बूथ महामंत्री, हरदेव चौधरी, बलदेव गुर्जर, गुलाब सिंह बघेल, रिंकू चौधरी शैलेंद्र कुंतल, राजकुमार प्रधान, संतोष प्रधान, मनोज कुंतल, आदित्य चौधरी,

Spread the love