नगरनिगम की बोर्ड बैठक में 587 करोड़ का बजट पास

टॉप न्यूज़

मथुरा। नगर निगम मथुरा.वृन्दावन के सदन की तृतीय बैठक जनरलगंज स्थित नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के नवीन हॉल में महापौर विनोद कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर आयुक्त शशांक चौधरी की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक में अध्यक्ष/ महापौर के निर्देशों के अनुपालन में सदन प्रभारी/सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी द्वारा मंगलवार को तृतीय बैठक की कार्रवाई प्रारम्भ की गई।


1. नगर निगम मथुरा-वृन्दावन मथुरा के द्वितीय अधिवेशन सदन की बैठक 30 दिसंबर 2023 की संम्पुष्टि सर्वसम्मति से की गयी।
2. राजेश कुमार गौतम लेखाधिकारी द्वारा नगर निगम मथुरा वृन्दावन का  पुनरीक्षित बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 रुपए 5,04,82,68,343/- प्रस्तुत किया गया जिस पर विस्तृत चर्चा के उपरान्त सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।
3. राजेश कुमार गौतम लेखाधिकारी द्वारा नगर निगम मथुरा वृन्दावन का  मूल बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 रुपए 5,87,74,13,193/- प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा के उपरान्त सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।
4. नगर निगम मथुरा वृन्दावन में वर्तमान वित्तीय वर्ष के कर अदायगी पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट की अवधि को 01 फरवरी 2024  से 31 मार्च 2024 तक की वृद्धि किये जाने की सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी।
चर्चा के दौरान पार्षद रेनू तिलकवीर चौधरी द्वारा मांग की गई कि समस्त पार्षदगणों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन की व्यवस्था की जाए। इस पर महापौर एवं पार्षदगणों द्वारा सहमति व्यक्ति की गई।
बैठक में उपसभापति मुकेश सारस्वत, पार्षद संजय अग्रवाल, नीलम गोयल, राधाकृष्ण पाठक, वैभव अग्रवाल, राजवीर सिंह, राजीव कुमार सिंह और नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Spread the love