दिल्ली में बीच सड़क लड़की की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या, बुलंदशहर पुलिस ने दबोचा हत्यारा

ब्रेकिंग न्यूज़
साक्षी हत्याकांड का लाइव वीडियो

नई दिल्ली/गाजियाबाद/बुलंदशहर। रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज इतनी भयावह है कि कलेजा कांप जाए।

घटनाक्रम रविवार का है। साहिल (20) नाम के युवक पर खून सवार था। सरेराह उसने 16 साल की साक्षी को चाकुओं से गोद डाला। एक वार तो ऐसा था जो बदन में धंस गया और चाकू के साथ पूरा शरीर खिंचा चला आया। एक संकरी गली में उस वक्त कई लोग गुजर रहे थे। किसी ने सिरफिरे को रोका नहीं। 20 से ज्यादा बार चाकू मारने के बाद भी साहिल का दिल नहीं भरा। उसने एक पत्थर उठाया और दनादन वार करने लगा। मिनट भर की बर्बरता के बाद साहिल वहां से चला गया। कुछ पल बाद लौटा और एक बड़ा सा पत्थर उठाकर फिर साक्षी के बेजान जिस्म पर मारने लगा। इतनी भयावह घटना है कि फुटेज देखकर लोगों का दिल कांप जा रहा है। इस वीभत्स कांड को अंजाम देकर साहिल वहां से फरार हो गया। लेकिन उसकी किस्मत ज्यादा अच्छी नहीं थी और वारदात के अगले दिन ही सोमवार को वह बुलंदशहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

दिल्‍ली में खौफनाक मर्डर की पूरी कहानी
मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। तभी साहिल वहां आया। पुलिस के अनुसार, दोनों एक रिलेशनशिप में थे। घटनास्‍थल पर उनकी किसी बात पर लड़ाई हुई। साहिल ने चाकू निकाला और साक्षी पर धावा बोल दिया। साक्षी गली में गिर गई। इसके बाद तो साहिल पर जैसे शैतान सवार हो गया। उसने एक के बाद चाकू से कई वार किए। जब बदन छलनी करके मन नहीं भरा तो पत्थर उठा लिया और शव को कुचलता रहा। फिर वहां से फरार हो गया। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि पूरी वारदात के दौरान वहां से कई लोग गुजरे मगर किसी ने लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद साक्षी के परिजनों को सौंप दिया।

लव जेहाद का एक और खौफनाक अंजाम
इस घटना को लव जेहाद से जोड़कर इसलिए देखा जा सकता है कि साहिल अपने हाथ में कलावा बांधकर रहता था, जिससे किसी को उसका असली परिचय पता न चले। हालांकि उसकी असलियत साक्षी जानती थी या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन अब जब उसकी जान इस सिरफिरे हत्यारे ने ले ली है, तो फिर यह घटना लव जिहाद का एक और अध्याय मानी जा सकती है।

-: गाजियाबाद से अरुण वर्मा की रिपोर्ट

Spread the love