ब्राह्मण स्वयंसेविका समिति ने मनाई हरियाली तीज

टॉप न्यूज़

मथुरा। ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गौर की अध्यक्षता में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन होटल हीरा इनविटेशन में किया गया। मंच संचालन समिति की संयोजिका भावना द्वारा किया गया।
तीज महोत्सव में दिव्या, सीमा, रश्मि, डौली और अनुरीता ने गीत और मल्हार प्रस्तुत किए गए, साथ ही शिल्पी, ज्योत्स्ना, भावना, मालती, सपना, साधना, प्रियंका, रजनी, रश्मि आदि द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रीति शर्मा द्वारा शानदार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने हास्य व्यंग (चटोरा बलमा) सुनाया और साथ ही समिति में नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य बहनों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला मीडिया प्रभारी सीमा शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही नगर अध्यक्ष शशि मिश्रा, वरिष्ठ सलाहकार रश्मि शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनीता द्विवेदी, वृंदावन नगर अध्यक्ष सपना शर्मा, कोसी नगर अध्यक्ष रेखा भारद्वाज आदि का सहयोग रहा। महोत्सव में बहनों ने झूले का जमकर लुत्फ उठाया अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Spread the love