जीएलए में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने दिया हरित पर्यावरण का सन्देश

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। छाता स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कर उन्होंने विद्यार्थियों को हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह का जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम पहले से ही तय था। तय कार्यक्रम के अनुसार वह विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उनका स्वागत कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल, प्रतिकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं कुलसचिव अशोक कुमार सिंह ने किया।
तत्पश्च्यात उन्होंने विश्वविद्यालय में कदम का वृक्ष लगाया। वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने हरित पर्यावरण का सन्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं। इसके साथ ही और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भी पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि अगर हर एक विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ एक-एक वृक्ष लगाए तो भी वातावरण शुद्ध बना रहे। उन्होंने जीएलए में अधिक वृक्ष और पौधा देखकर सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि शिक्षा के मंदिर में हरित वातावरण होना अतिआवश्यक है।
कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। मानव की अच्छी-बुरी आदतें वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण सहेजने का कार्य करती है। मानव की बूरी आदतें पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है, जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है।

Spread the love