महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है भाजपा – दुष्यंत गौतम

टॉप न्यूज़

गोवर्धन में आयोजित हुआ भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर द्वारा बुधवार को गोवर्धन स्थित गुरु कृपा गार्डन में महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी एवं गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि दुष्यंत गौतम ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा सरकार द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे हैं और योजनाएँ चलाई जा रही हैं। आज महिलाएं देश में अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी हिस्सेदारी देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी सम्मेलन में नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा सहयोग राशि देकर गरीब परिवारों की मदद की जा रही है। राशनकार्ड में अब महिलाओं का मुखिया बनाया जा रहा है। महिलाओं के सम्मान के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं लाने का काम किया है।

सम्मलेन में गोवर्धन के पूर्व विधायक करिन्दा सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष डा.भावना गोस्वामी, समन्वयक मोनिका खण्डेलवाल, जिला पंचायत सदस्य गुड्डी शर्मा, महानगर महामंत्री राजू यादव, सौंख नगर पंचायत चैयरमेन योगेश लम्बदार, राधाकुंड पंचायत चैयरमेन रामफल मुंसी, गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, मंजू शर्मा, वंदना अरोड़ा, महिमा अरोड़ा, भारती, रश्मि राधे, अनीता, संता, रचना आदि मौजूद रहे।

Spread the love