भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह ने बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

देश

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड 49 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह ने रविवार को जनसम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ने विगत पांच साल के विकास कार्य गिनाकर बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान लोगों ने उनका समर्थन करते हुए वोट देने की बात कही।


भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह का जनसमर्थन दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी की टोली जिधर निकल जाती है, उधर लोगों का प्रत्याशी पर विश्वास और चुनावी संघर्ष का उत्साह देखते ही बनता है। भाजपा प्रत्याशी भी अपनी ओर से मेहनत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। रविवार को ब्रज एन्क्लेव, गुरुनानक देव नगर, पंजाबी पेंच और सौंख अड्डा क्षेत्र की कई कालोनियों में जनसम्पर्क किया गया।

एक एक घर में जाकर भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह ने अपने पति निवर्तमान पार्षद राजेश सिंह पिंटू के विगत पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इस बार फिर उन पर विश्वास करें, ताकि वह क्षेत्र में विकास के इस क्रम को बरकरार रखें। इस दौरान राजेश सिंह पिंटू, संजय हरियाणा, लकी कमल, हेमंत अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, राजेंद्र सिंह होरा आदि मौजूद थे।

Spread the love