डैम्पियर नगर और एलपी नागर रोड पर भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह को मिला समर्थन

मथुरा समाचार

मथुरा। वार्ड 49 की भाजपा प्रत्याशी माधुरी सिंह ने डैम्पियर नगर और एलपी नागर रोड पर जनसम्पर्क किया और जनता का आशीर्वाद लिया। इस बीच भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके पति समाजसेवी राजेश सिंह पिंटू ने पिछले पांच साल में जितने विकास कार्य कराए थे, उस विकास के क्रम को वह चुनाव जीतने के बाद आगे भी जारी रखेंगी। उनके रहते जनता को किसी बात की परेशानी कभी नहीं होगी। क्षेत्रीय जनता ने भी उनको हाथों हाथ लिया।

अपने जनसम्पर्क में भाजपा प्रत्याशी ने डैम्पियर नगर और एलपी नागर रोड के एक एक घर जाकर मतदाताओं से बातचीत की और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर उनके सुझाव मांगे। जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर क्षेत्रीय निवासियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हर हाल में वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि एक बार उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें, वह जनता की सेवा में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी। स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी, तभी वह हाजिर रहेंगी। उन्होंने कहा है कि उनका परिवार हमेशा से ही जनता की सेवा में समर्पित रहा है। उनके पति समाजसेवी राजेश सिंह पिंटू ने पिछले पांच साल में जितने कार्य कराए थे, उससे भी ज्यादा काम आने वाले पांच सालों में वह करके दिखाएंगी। विकास का यह क्रम निरंतर आगे ही बढ़ता रहेगा।
क्षेत्रीय जनता ने भी जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को ही वोट देने की बात कही।

Spread the love