गाजियाबाद तहसील बार के अध्यक्ष बने अशोक वर्मा, विकास त्यागी सचिव चुने गए

देश


गाजियाबाद। तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का बुधवार को चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वर्मा चुने गए है जबकि सचिव पद पर विकास त्यागी की ताजपोशी हुई है। देर रात मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया।

सुबह नौ बजे तहसील परिसर मतदान शुरु हो गया, जो शाम साढे चार बजे तक चलता रहा। 387 वोटरों में से 385 मतदाता वकीलों ने मतदान किया। शाम पांच बजे के बाद शुरु हुई मतदान रात साढे दस बजे तक चलती रही।

चुनाव अधिकारी रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि छह बूथों पर कुल 385 वोट डाले गए। अशोक कुमार वर्मा को 213 वोट मिले, उन्होंने 40 मतों से जीत दर्ज की है। सचिव पद पर विकास त्यागी ने 233 मत पाकर जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष सजंय यादव को 233, कोषाध्यक्ष शोभित सिहं को 164, सांस्कृतिक सचिव पद पर सचिव शिशौदिया चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में हाकिम सिहं, राम कुमार, गिरीश अनेजी विजयी हुए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद तहसील परिसर में ढोल नगाड़े बजाकर विजरी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी मनाई।

रिपोर्ट- अरुण वर्मा
न्यूज4लाइव

Spread the love