प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने 7 दंपत्ति को दिया आशीष वचन

टॉप न्यूज़

मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 के अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक न्यायमूर्ति मथुरा राजीव जोशी के सफल नेतृत्व में परिवार न्यायालय द्वारा 34 वैवाहिक मामलों का निस्तारण किया गया। वैवाहिक मामलों के प्रीलिटीगेशन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिये गठित पीठ द्वारा 05 वैवाहिक मामलो का निस्तारण किया गया।


उपरोक्त वैवाहिक वादों में कुछ पक्षकारों के मध्य काफी समय से आपस में मतभेद चल रहा था तथा वे पति पत्नी आपस में साथ साथ रहने को तैयार नहीं थे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अथक प्रयासों से 07 जोड़ों के मध्य साथ साथ रहने के लिये समझौता कराकर उनको साथ साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने के लिये राजी किया गया।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव जोशी के समक्ष इन 07 जोड़ो में पति पत्नी द्वारा एक दूसरे को माला पहनाकर साथ साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने हेतु वचन दिया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव जोशी द्वारा इन 07 जोड़ो को आशीर्वाद दिया गया तथा खुशी खुशी अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत करने हेतु आशीष वचन दिये गये। पक्षकार खुशी खुशी न्यायालय से विदा हुए।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश राजीव भारती, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डॉ विदुषी सिंह, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अरविन्द कुमार शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनिका वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love