पत्रकारिता चाहे पौराणिक हो वैदिक हो और वर्तमान युग की, जन कल्याण के लिए करती है कार्य
विप्र पत्रकारिता ने सदैव सृष्टि में संतुलन का कार्य किया है

हाथरस। पत्र पर कारित शब्द समूह के माध्यम से लोगों को नई सूचना, नई जानकारी और क्रमवद्घ ज्ञान को प्रेषण करना ही पत्रकारिता के दायरे में आता है। सही मायने में पत्रकार ही देश, समाज और धरा के लिए बतौर जागरूकता और जन सहयोग के लिए कार्य करते हैं। पत्रकारिता जुड़ाव का एक माध्यम है, पब्लिक और प्रशासन के बीच की कड़ी ही मीडिया कहलाती है।
यह उदगार 115 वे व तीसरे राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के ब्राह्मण शिविर में आयोजित ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन मैं बतौर भक्ता व्यक्त किये। कार्यक्रम का आरंभ विप्र कुल भूषण भगवान परशुराम जी के छवि चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। पत्रकारिता के प्रथम पुरोधा थे नारद जी। जो सदैव इस लोक से उसे लोग में लोगों के सुख-संपन्नता के लिए भ्रमण करते थे। सारी रिपोर्ट जाकर के भगवान के सम्मखु रखते थे और लोगों के लिए सुलभ और सरल साधन की कामना भगवान से करते थे। सत्यनारायण की कथा भी लोगों के लिए प्रथम समाधान था। परंपरागत जब-जब समस्याएं पैदा हुई तो पत्रकारिता ने उसके समाधान के लिए कार्य किया। चाहे वह मुगलों का आक्रमण हो या फिर गोरों की गर्क नीति अर्थात (अंग्रेजी हुकूमत का तांडव)
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत, कृष्ण बिहारी शर्मा (कुरुकुल), शंभूनाथ पुरोहित, संजय दीक्षित एडवोकेट आदरणीय संबोधित करके पत्रकारिता की बारीक बातें सामने रखीं और पत्रकारों को अपने आप को अपडेट करते रहने के लिए कहा। बदलते प्रवेश में स्वयं को भी समय के साथ ढालना ही उचित पत्रकारिता का संदेश है। उन्होंने कहा पहले प्रंट पत्रकारिता ता उसके बाद में इलेक्ट्रॉनिक युग और अब डिजिटल पत्रकारिता का युग है।
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने भी पत्रकारिता के विषय में अनुकरणीय संबोधन प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह को अत्यधिक प्रभावित किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन “जनादेश ब्रज” के फील्ड संपादक व अधिवक्ता देवेश दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पीएन शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा शोभित शर्मा, अमित शर्मा, सोमेश मिश्रा, दीनदयाल भारद्वाज, अमित शर्मा, मयंक वशिष्ठ, सिकंद्राराऊ से पुष्पकांत शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, बबलू शर्मा, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, नीरज चक्रपाणि, विशाल सारस्वत, संजय शर्मा, डां.सचिन देव उपाध्याय, दिलीप कुमार उपाध्याय, विकास भारद्वाज, विजय उपाध्याय, पवन पंडित, राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।