हाथरस के किशोरों की स्थिति जानने जिला जज ने मथुरा बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Uncategorized

हाथरस के किशोरों की स्थिति जानने जिला जज ने मथुरा बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

निरुद्ध किशोरों को दी मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी

मथुरा में 40 में से 12 किशोर हाथरस के

हाथरस। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह, मथुरा का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) निर्भय नारायण राय, अपर जिला जज प्रशांत कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी और किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट खुशबू चंद्रा भी उपस्थित रहीं।
प्रभारी अधीक्षक प्रभाकर सिंह ने समिति को बताया कि संप्रेक्षण गृह में कुल 40 किशोर निरुद्ध हैं, जिनमें से 12 किशोर हाथरस जिले के हैं। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने किशोरों से उनके खान-पान, स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, जिस पर किसी भी किशोर ने कोई शिकायत या समस्या दर्ज नहीं कराई।
इसके साथ ही, जिला जज ने किशोरों को किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जो किशोर पैरवी के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, वे नि:शुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्राप्त करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Spread the love