बस की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Uncategorized

अशोक गोस्वामी

वृंदावन। वृंदावन में रविवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।मृतक की पहचान नंदकिशोर (45 वर्ष) निवासी गांव अक्रूर, वृंदावन के रूप में हुई है। बताया गया है कि नंदकिशोर अपनी स्कूटी से चैतन्य विहार स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। वात्सल्य ग्राम के सामने रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Spread the love