लगातार तीसरी बार राजू शर्मा बने संयोजक
सिकंद्राराऊ, सादाबाद, सासनी, सहपऊ के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्राह्मण पत्रकार बंधुओ को इस सम्मेलन में ससम्मान आमंत्रित किया गया है
हाथरस के ऐतिहासिक राजकीय लक्की मेला श्री दाऊजी महाराज में लगने वाले विप्र समाज के ब्राह्मण शिविर में इस वर्ष भी एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। आगामी 25 सितंबर को ब्राह्मण समाज का विशाल पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी कमान लगातार तीसरी बार वरिष्ठ पत्रकार राजू शर्मा को सौंपी गई है।
संयोजक मनोनीत होने के बाद नगर के प्रसिद्ध श्री राम दरबार मंदिर (राम चौक, तालाब चौराहा) पर राजू शर्मा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी और समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजू शर्मा ने कहा, “मैं ब्राह्मण महासभा का हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर पुनः विश्वास जताया। लगातार तीसरी बार यह गरिमामयी जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा के साथ समाज के सभी पत्रकार बंधुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करूंगा। यह सम्मेलन समाज की एकता और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान करेगा।”
समारोह में प्रमुख लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ब्राह्मण शिविर के मुख्य संयोजक दिलीप कुमार उपाध्याय, संयोजक विश्वनाथ उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राहुल शर्मा, मंदिर के पुजारी हरगोविंद शर्मा और समाजसेवी प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा नगर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत, संजय दीक्षित, संजय शर्मा और नीरज चक्रपाणि ने भी राजू शर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यह सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल सिद्ध होगा।