सेठवाड़ा व्यवसाय समिति के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश, महामंत्री बने प्रमोद

टॉप न्यूज़

मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा निरंतर व्यापारियों को संगठित कर विस्तार योजना के तहत सेठवाड़ा व्यवसाय समिति का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय धर्मशाला में मनाया गया । इसमें ओमप्रकाश वर्मा अध्यक्ष व प्रमोद अग्रवाल महामंत्री चुने गए ।


कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल व नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया।
नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी मंडल को बधाई देते हुए उन्हें पद की शपथ दिलाई गई व आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र की समस्याओं व व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ नगर का समस्त व्यापारी समाज उनके साथ है व किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।


उपस्थित नगर उपाध्यक्ष गुरमुख दास व महामंत्री सुनील साहनी द्वारा व्यापारी एकता व संगठन शक्ति के विषय में प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय इकाइयों के सशक्त होने से होने वाले लाभ के विषय में बताते हुए संपूर्ण नगर में व्यापारिक इकाइयों के गठन व वर्तमान में 50 से भी अधिक क्षेत्रीय समितियों के गठन का विषय रखते हुए संपूर्ण नगर में व्यापारी शक्ति को केंद्रित करने की बात कही।
संबोधित करते हुए नगर के वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल व कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल ने बताया कि संगठन पर्व मनाते हुए इस समय संपूर्ण नगर में व्यवसाईयों का एकत्रीकरण कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है संगठन में शक्ति हे इसके लिए सभी बाजारों में समितियों का गठन किया जा रहा है जिससे व्यापारिक समस्याओं के लिए ताकत इकट्ठा की जा सके इसी कड़ी में आज यहां समिति का गठन किया गया है।


समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद सिंघल हरिओम बरारी वाले, मंत्री मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संगठन मंत्री गौरव सिंघल राहुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नीरज कुमार, कानूनी सलाहकार शुभ गौतम को पद की शपथ दिला दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया व सभागार मैं उपस्थित व्यापारीयों द्वारा व्यापारी एकता के नारों व तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया गया
नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा द्वारा सभी आगुंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया व महामंत्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया
गया।


कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद सिंघल व सुनील बजाज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को उक्त के अतिरिक्त संरक्षक अनूप अग्रवाल, महेंद्र गौतम, डॉक्टर एम के गुप्ता, सुनील बजाज ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओम प्रकाश अग्रवाल, श्याम होजरी, राजेश अग्रवाल, रवि खत्री, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश चंद्र, प्रकाश खत्री, आशीष गर्ग आदि उपस्थित रहे

Spread the love