प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने डा.देवेन्द्र एवं जनरल सेक्रेटरी डा.भूदेव

Uncategorized


-पीएमएस के चुनाव में जनरल सेक्रेटरी पद पर डा.भूदेव को मिले 55 वोट,अन्य पदों पर सभी निर्विरोध निर्वाचित
मथुरा। उप्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ मथुरा शाखा (पीएमएस) का चुनाव गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में हुआ। अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जनरल सेक्रेटरी पद पर हुए चुनाव में डा.भूदेव सिंह को अधिक वोट मिले। डा.देवेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष बने।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. संजीव यादव और जिला रिटर्निंग ऑफीसर डा.अनुज चौधरी द्वारा चुनाव कराया गया। गुरुवार को जनरल सेक्रेटरी पद पर हुई वोटिंग में डा.भूदेव सिंह को 55 एवं डा.बीएस सिसौदिया को 40 वोट मिले। जिला अस्पताल में तैनात डा.देवेन्द्र अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा डा.रामवीर सिंह, डा.चंदन आनंद उपाध्यक्ष, डा.स्वाति जाडिया महिला उपाध्यक्ष, डा. गिरेन्द्र पाल सिंह केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डा.नीरज कुमार सिंह कोषाध्यक्ष एवं दंत चिकित्सक डा.नीरज सिंह एडीटर निर्विरोध चुने गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.संजीव यादव एवं जिला रिटर्निंग ऑफीसर डा. अनुज चौधरी ने परिणाम की घोषणा की। सीएमओ डा.राधावल्लभ ने संघ की नई टीम को बधाई दी और स्वागत किया। स्वागत करने वालों में डा.गोपाल गर्ग,डा.अनुज यादव आदि अधिकारी,चिकित्सक थे।

Spread the love