रंगमंच व वेबसीरीज के क्षेत्र में हाथरस के बच्चे अब स्थापित करेंगे नया कीर्तिमान- सदर विधायक अंजुला माहौर
● उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) लखनऊ द्वारा हाथरस में भारतीय नाट्य विधा के संरक्षण हेतु आयोजित 15 दिवसीय नाद-प्रवाह:2026 प्रशिक्षण-शिविर का भव्यता पूर्वक हुआ समापन।
● शहर के लक्ष्मी नगर स्थित सेन्ट आर. एच. कॉन्वेन्ट स्कूल में 38 बच्चों ने सीखे भारतीय नाट्यविधा के गुण।
हाथरस। ” रंगमंच के क्षेत्र में पं. नथाराम गौड़ व काव्य विधा में काका हाथरसी ने जिस प्रकार हाथरस को विश्वपटल पर स्थापित किया था उसी प्रकार अब हाथरस के बच्चे रंगमंच व वेबसीरीज के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रचेंगे साथ ही हाथरस में विजय दशमी के अवसर पर बच्चों द्वारा कराई जाएगी परम्परागत रूप से रामलीला”
उक्त वक्तव्य के द्वारा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग) लखनऊ व ब्रज संस्कृति केन्द्र, हाथरस (रजि.) द्वारा संयुक्त रूप से हाथरस में भारतीय नाट्य विधा के संरक्षण हेतु 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक माननीया अंजुला माहौर ने सभी 38 प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकनाट्यविद आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा शिक्षा में रंगमंच के महत्व को प्रतिपादित करते हुए हाथरस को रंगमंच के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से जनपद के चयनित बच्चों को रंगमंच की बारीकियों का प्रशिक्षण देकर पारंगत बनाया गया है जिससे वह रंगमंच व वेबसीरीज के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सकें।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि
विधायक अंजुला माहौर व अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करते हुए बाल-कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित कर शुभाशीर्वाद प्रदान किया।*
नाट्य विधा में ये 37 बच्चे हुए पारंगत:-
दीपक गिरि, उर्वशी वर्मा, दिव्यांशी वर्मा, करिश्मा कुशवाहा, नंदिनी गौड़, पायल गौड़, मनीषा वार्ष्णेय, भव्य शर्मा, इशिता शर्मा, पुनीत उपाध्याय, ऋचा उपाध्याय, वैभव शर्मा, करन वर्मा, प्रिन्सी चौधरी, ध्रुव चौधरी, साक्षी उपाध्याय, आयुष वर्मा, कार्तिक शर्मा, सक्षम उपाध्याय, सागर उपाध्याय, मोहित गौड़, प्रद्युम्न यादव, राखी कुमारी, ऋतुराज यादव, सूरज कुमार, अनिल कुमार, सत्य प्रकाश, अनामिका सिंह, कुँवर भुवनेंद्र सिंह, अयान अली, प्रदीप कुमार, जतिन कुमार, आर्वी गुप्ता, गुड्डन कुमारी, ऋतु चौधरी, कन्हैया लाल, मोहिनी भास्कर,कपिल कुशवाहा आदि।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट अजय किशोर गौड़ द्वारा की गई । इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय आशुकवि पं. अनिल बोहरे तथा विशिष्ट अतिथि रहे व्यापार फैडरेशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,शिक्षाविद प्रमिला गौड़,
संस्कार भारती हाथरस के अध्यक्ष चैतन्य प्रकाश उपाध्याय,सुकवि ग़ाफ़िल स्वामी तथा सभासद मूलचन्द वार्ष्णेय। इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों के अभिभावक व क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा उपाध्याय व राशि वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया तथा उप प्रधानाचार्य मोहित गौड़ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
