
मथुरा। श्री कृष्ण कान्त गोयल बेरीवाल व समस्त बेरीवाल परिवार के द्वारा, श्री गिरिराज महाराज की व पूज्य पिताजी स्व० श्री अशोक गोयल बेरीवाल की अनुकम्पा से कृष्ण कान्त गोयल बेरीवाल व समस्त बेरीवाल परिवार ने सम्पूर्ण पुरुषोत्तम मास में सभी परिक्रमार्थियों व तीर्थयात्रियों की सेवा निरन्तर भोजन प्रसादी, शीतल पेयजल व शीतल पदार्थ देकर की।

जिस यज्ञ का समापन 15 जून, दिन सोमवार, सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर पूज्य पिताजी स्व० श्री अशोक गोयल बेरीवाल जी की स्मृति में सभी परिक्रमार्थियों व तीर्थयात्रियों की सेवा, भोजन प्रसादी का वितरण और श्री आशु शर्मा जी द्वारा भजन संध्या का आयोजन श्री गिरिराज धाम गोवर्धन में किया गया।

जिसका शुभारम्भ मथुरा-वृन्दावन के लोकप्रिय व जनप्रिय महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी व गोवर्धन के पूर्व विधायक श्री कारिंदा सिंह के कर-कमलों से व अन्य गणमान्य और सम्मानित लोगों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर श्री अंकुर अग्रवाल जी (प्रतिनिधि महापौर), श्री जयंती प्रसाद अग्रवाल जी, श्री विपिन अग्रवाल जी (मूर्ति वाले), ठाकुर सुजान सिंह जी, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्री आशीष कुमार सिंह जी, श्री अनिल कौशिक जी, पंडित शिवराम शर्मा, श्री विजय माहेश्वरी जी, श्री चरण दयाल जी, श्री मुकेश खंडेलवाल जी, श्रीअंकित बंसल जी,श्री अतुल अग्रवाल जी, श्री प्रतुल गंगल जी, श्री सुरेश जी लोहे वाले, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री विनीत मिश्रा जी (दैनिक जागरण अखबार),श्री निगम जी, श्री प्रशांत जी, श्री आदित्य शुक्ला जी, श्री शान्तनु जी (हिन्दुस्तान अखबार), श्री दयाल जी, श्री योगेन्द्र शर्मा जी , श्री राजन यादव जी (कानूनगो), श्री पवन गौतम जी, श्री अनुप शर्मा जी (e अखबार), श्री बनवारी लाल प्रधान जी, श्री जगत नारायण अग्रवाल जी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
