मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग के नए सहायक आयुक्त जतिन कुमार सिंह होंगे। जालौन में तैनात सहायक आयुक्त जल्द मथुरा आकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। यहां तैनात सहायक आयुक्त द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह को चंदौली भेजा गया है। शासन ने एक दर्जन से अधिक सहायक आयुक्तों को इधर-उधर किया है। इससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। औषधि निरीक्षकों के स्थानान्तरण भी संभव हैं। जल्द स्थानान्तरण लिस्ट जारी होने की संभावना है।