सौजन्या सूद देश की सबसे प्रतिष्ठित और शीर्ष मैनेजमेंट संस्था (आईआईएम) में चयनित

Uncategorized

मथुरा। मथुरा के वरिष्ठ चिकित्सक डा. संजय सूद एवं डा. मीना सूद की सुपुत्री सौजन्या सूद ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और शीर्ष मैनेजमेंट संस्था (आईआईएम) में चयन होकर अपने परिवार और मथुरा का नाम रोशन किया है। कैट के एग्जाम के परिणाम में सौजन्या सूद ने कैट (कैट 2025) परीक्षा में 99.84 परसेंटाइल के साथ शानदार सफलता हासिल की है। वह दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की 2024 बैच की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) छात्रा रही हैं। सौजन्या ने अपनी सफलता का श्रेय ईमानदारी से की गई कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता को दिया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एडमिशन होना आसान नहीं है। कठिन एग्जाम एवं इंटरव्यू के बाद इसमें सलेक्शन होता है। सौजन्या को अहमदाबाद संस्थान मिला है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम ) भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थान हैं, जो एमबीए, पीजीपी और फेलोशिप प्रोग्राम (पीएचडी) जैसे उच्च स्तरीय मैनेजमेंट पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। इन्हें प्रबंधन शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, जिनमें आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरु, और कोलकाता सबसे पुराने और शीर्ष संस्थान हैं।

Spread the love