आज का पंचांग

ज्योतिष

?श्री गणेशाय नमः महन्तआचार्य पं राम कृष्ण शास्त्री प्राचीन सिद्ध श्री दुर्गा देवी मंदिर गीता एनक्लेव बैंक कॉलोनी कृष्णा नगर मथुरा फोन नंबर 9411257286?
?सुप्रभातम?
?आज का पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, ४ नवम्बर २०२२?

सूर्योदय: ? ०६:३६
सूर्यास्त: ? ०५:३९
चन्द्रोदय: ? १५:१७
चन्द्रास्त: ?२७:१५
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: ? २०७९ (राक्षस)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? एकादशी (१८:०८ से द्वादशी)
नक्षत्र ? पूर्वाभाद्रपद (२४:१२ से उत्तरा भाद्रपद)
योग ? व्याघात (२७:१६ से हर्षण)
प्रथम करण ? वणिज (०६:४६ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (१८:०८ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? तुला
चंद्र ? मीन (१८:१९ से)
मंगल ? मिथुन (उदित, पश्चिम, वक्री)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मीन (उदित, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (अस्त, पूर्व)
शनि ? मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु ? मेष
केतु ? तुला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त ? ११:३८ से १२:२२
अमृत काल ? १६:२४ से १७:५८
विजय मुहूर्त ? १३:४९ से १४:३३
गोधूलि मुहूर्त ? १७:१७ से १७:४१
सायाह्न सन्ध्या ? १७:२८ से १८:४६
निशिता मुहूर्त ? २३:३४ से २४:२७
राहुकाल ? १०:३८ से १२:००
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १४:४४ से १६:०६
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? पश्चिम
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (२४:१२ तक)
अग्निवास ? पाताल (१८:०८ से पृथ्वी)
भद्रावास ? मृत्यु (०६:४६ से १८:०८)
चन्द्र वास ? पश्चिम (उत्तर १८:१९ से)
शिववास ? क्रीड़ा में (१८:०८ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
देव प्रबोधनी (उठनी) एकादशी (सभी के लिये), भीष्म पंचक आरम्भ, चातुर्मास विधान पूर्ण, तुलसी-शालीग्राम विवाह, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०६:४२ से प्रातः १०:४८ तक आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २४:१२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा, सि, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (दू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २९:१५ से ०७:३६
वृश्चिक – ०७:३६ से ०९:५५
धनु – ०९:५५ से ११:५९
मकर – ११:५९ से १३:४०
कुम्भ – १३:४० से १५:०६
मीन – १५:०६ से १६:२९
मेष – १६:२९ से १८:०३
वृषभ – १८:०३ से १९:५७
मिथुन – १९:५७ से २२:१२
कर्क – २२:१२ से २४:३४
सिंह – २४:३४ से २६:५३
कन्या – २६:५३ से २९:११
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:३३ से ०७:३६
शुभ मुहूर्त – ०७:३६ से ०९:५५
चोर पञ्चक – ०९:५५ से ११:५९
शुभ मुहूर्त – ११:५९ से १३:४०
रोग पञ्चक – १३:४० से १५:०६
शुभ मुहूर्त – १५:०६ से १६:२९
शुभ मुहूर्त – १६:२९ से १८:०३
रोग पञ्चक – १८:०३ से १८:०८
शुभ मुहूर्त – १८:०८ से १९:५७
मृत्यु पञ्चक – १९:५७ से २२:१२
अग्नि पञ्चक – २२:१२ से २४:१२
शुभ मुहूर्त – २४:१२ से २४:३४
रज पञ्चक – २४:३४ से २६:५३
शुभ मुहूर्त – २६:५३ से २९:११
चोर पञ्चक – २९:११ से ३०:३४
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सामान्य लेकिन आप के संपर्क में रहने वालों के लिए अति उत्तम रहेगा आज आप अपनी निजी आवश्यकताओं को अनदेखा कर परिजन एवं अन्य निकटस्थ लोगों की कामना पूर्ति करने के लिए समय एवं धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र पर मध्यांन तक सुस्ती का वातावरण रहेगा परंतु संध्या के समय अचानक तेजी आने से धन की आमद होगी जिससे दैनिक खर्च के अतिरिक्त होने वाले खर्च नही अखरेंगे। आज कार्य क्षेत्र पर आर्थिक विषयों को लेकर किसी से कहासुनी भी हो सकती है बात को बढ़ाने से बचें अन्यथा किसी ना किसी रूप में आर्थिक एवं सम्मान की क्षति होगी घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा परिजन आपका कहना मानेंगे जिससे आपसी सद्भाव बना रहेगा सेहत का थोड़ा ध्यान रखना आवश्यक है भोजन मे संयम ना रहने पर पेट संबंधित समस्याएं बनेगी

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आप के लिए परिश्रम साथ ही रहेगा मध्यांतर प्रत्येक कार्य में अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी लेकिन मध्यान्ह के बाद परिस्थितियां बेहतर बनने लगेंगी आज आप परिश्रम में कमी नहीं करेंगे जिससे मध्यान्ह के बाद सोची गई योजनाओं में सफलता मिलने लगेगी अथवा निकट भविष्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ेगी कार्यक्षेत्र पर आज अफवाहों पर ध्यान ना दें अपने काम से काम रखें धन लाभ कम होगा लेकिन खर्च भी आज अल्प रहने से लाभ हानि में तालमेल बैठा लेंगे सरकारी कार्य आज थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएंगे पिता से थोड़ी बहुत कहासुनी को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांति रहेगा परिजन किसी पर्यटन क्षेत्र पर यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं शीघ्र ही इस पर खर्च भी करना पड़ेगा गला खराब होने अथवा कटने छिलने का भय है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप पूर्व में की गई गलतियों में सुधार लाएंगे प्रत्येक कार्य सोच समझकर ही करेंगे फिर भी आप के संपर्क में आने वाले लोगों में आप की छवि जिद्दी इंसान जैसी बनेगी। अपनी जिद्द में किसी के ऊपर अनैतिक दबाव बनाना बैठे-बिठाए कलह को न्योता देगा। कार्यक्षेत्र पर कई दिनों से चल रही मंदी टूटेगी। लाभ के अवसर मिलते रहेंगे लेकिन आज कमाया धन किसी न किसी कारण से व्यर्थ होने की संभावना है। स्वतंत्र कार्य की तुलना में परिजनों के मार्गदर्शन में किया गया कार्य अधिक लाभदायक एवं शीघ्र फलित हो सकता है। पैतृक व्यवसाय से भी आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। स्त्री संतान आपके खिलाफ खड़े होंगे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय रहते करें। लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल स्थगित करें किसी न किसी रूप में हानि होने की संभावना है। बड़े बुजुर्गों को सम्मान की दृष्टि से देखें लाभ होगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार को संयमित रखने की आवश्यकता है मध्यांन तक किसी के द्वारा बोली गई कड़वी अथवा भड़काऊ बातों की अनदेखी करना ही बेहतर है दोपहर के बाद परिस्थितियां सुधरने लगेगी वैसे तो आज आपके अंदर बुद्धि विवेक की प्रचुर मात्रा रहेगी फिर भी बार बार किसी के टोकने अथवा अपमानित करने पर धैर्य खो सकते हैं सार्वजनिक क्षेत्र पर परिवार की प्रतिष्ठा बनी रहेगी लेकिन आप के प्रति इन सब का व्यवहार आज विपरीत ही रहने वाला है आज लगभग जो भी आप के संपर्क में आएगा उसका लक्ष्य आपसे किसी ना किसी रूप में स्वार्थ सिद्धि पूर्ण करने में ही रहेगा आज मीठा बोलने वालों से विशेष सावधान रहें संध्या के समय अपने बुद्धि बल से विपरीत परिस्थितियों में भी आर्थिक लाभ कमाएंगे छोटे-मोटे शारीरिक दर्द को छोड़ सेहत सामान्य ही रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आज आप लोगों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे लेकिन स्वयं उसके ऊपर अमल नहीं करेंगे। आप अपनी सोची हुई योजना को पूर्ण करने के लिए जोखिम लेने से भी नहीं घबराएंगे। व्यवसायी वर्ग को मध्यान्ह तक थोड़ी उठा पटक के बाद धन की आमद शुरू होगी जो कि रात्रि तक रुक-रुक कर चलती रहेगी। नौकरीपेशा जातक जल्दबाजी में काम करेंगे जिससे कुछ ना कुछ गलती होने की संभावना है। भाई बंधुओं की उन्नति देख मन में ईर्ष्या का भाव बनेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समय के लिए गरमा गर्मी हो सकती है। परिजनों की जिद पूरी ना करने पर कलह का सामना करना पड़ेगा। सेहत थकान को छोड़ सामान्य रहेगी। यात्रा में चोरी अथवा चोट आदि का भय है सावधान रहें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल बन रही हैं फिर भी दिन के पूर्वार्ध में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य जल्दबाजी में ना करें अन्यथा हानि होने की संभावना है मध्यान्ह आते-आते स्थिति आपके पकड़ में आने लगेगी कल तक जिस कार्य से हानि हो रही थी उस कार्य से भी कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा किसी परिजन से कहासुनी होने की संभावना है लेकिन आज घर के सदस्यों की बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा अनैतिक मार्ग से लाभ की संभावना अधिक है शेयर सट्टे के व्यवसाइयों को आज कई दिनों बाद सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। संध्या का समय मनोरंजन में बीतेगा अत्यधिक ठंडे एवं नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें वरना सेहत तो खराब होगी सम्मान में भी कमी आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बीते कल की तुलना में आरामदायक रहेगा बुद्धि विवेक आने से पूर्व में की गई गलतियों का पश्चाताप करेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ा अहम रहने के कारण जल्दी से गलती नहीं मानेंगे कार्यक्षेत्र पर आज ले देकर काम निकालना पड़ेगा जिस काम से लाभ की संभावना रहेगी उसी में बाद में हानी उठानी पड़ सकती है धन का निवेश अनुभवों की सलाह के बाद ही करें अन्यथा दो-तीन दिन के लिए टालना ही बेहतर रहेगा नौकरीपेशा जातक आज कार्य क्षेत्र पर बेवजह टकराव से बचें किसी अन्य की गलती आपके सर आने पर क्रोध आएगा फिर भी धैर्य का परिचय दें अन्यथा बेवजह की मुश्किलें होंगी धन की आमद सामान्य रहेगी लेकिन आज आवश्यकता पड़ने पर किसी से कर्ज लेने की संभावना है दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत गर्मागर्मी के बाद शांति स्थापित होगी खानपान में संयम ना बरतने पर पेट में कब्ज दर्द गैस की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप का मन भ्रमित रहेगा मुख से कुछ बोलेंगे करेंगे उसका उल्टा ही। जिससे आप के संपर्क में रहने वालों को काफी परेशानी होगी। वादाखिलाफी करने पर आपकी छवि भी खराब होगी। दांपत्य जीवन में विशेषकर आज छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होगी शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा बात बिगड़ते देर नहीं लगेगी। कार्यक्षेत्र पर भी आज सोचा काम ना बनने से क्रोध आएगा वाणी एवं स्वभाव में नरमी रखें अन्यथा सड़क चलते लोग भी आपको ताने मार जाएंगे। काम धंधे से असमय धन की आमद होगी लापरवाही से बचें अन्यथा इस से भी वंचित रह सकते हैं। परिजनों अथवा अन्य को व्यवसाय की गुप्त बातें बताना हानि करा सकता है। आज किसी पुराने कर्ज को लेकर भी तू तू मैं मैं होने की संभावना है। धैर्य के साथ आज का दिन व्यतीत करें आने वाला कल कुछ नई संभावनाएं लेकर आएगा तब तक जोड़-तोड़ की नीति से भी बचें सेहत भी नरम-गरम रहेगी मानसिक तनाव अधिक परेशान करेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए धन लाभ वाला रहेगा। पूर्व में किए परोपकार एवं धार्मिक कृत्यो का फल आज किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा बस आज जल्दबाजी के निर्णय से बचें अन्यथा लाभ तो होगा परंतु इतना नहीं जितनी कि आप आशा लगाए रहेंगे। कार्य क्षेत्र से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। लंबे समय तक लाभ देने वाले सौदे हाथ लगेंगे धन लाभ संतोषजनक हो ही जाएगा। लेकिन परिवार में किसी न किसी कारण से मानसिक कष्ट देने वाले प्रसंग बनते रहेंगे। छोटी मोटी बातों की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। घर की अपेक्षा सार्वजनिक क्षेत्र पर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे आप की छवि भी सार्वजनिक क्षेत्र पर भद्र पुरुष जैसी बनेगी लेकिन आज सरकारी उलझन में भी फंस सकते हैं। अनैतिक कार्यों से बचकर रहें। रक्त विकार, पित्त अथवा किसी गुप्त रोग के होने की संभावना है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसे ले देकर अवश्य ही संतोषजनक स्थिति तक पहुंचा देंगे। दिन के आरंभ में परिवार के बड़े लोग किसी महत्वपूर्ण विषय में आप का विरोध कर सकते हैं। लेकिन दोपहर बाद संतानों को छोड़ परिवार में लगभग सभी सदस्य आप के लिए निर्णय से सहमत रहेंगे। संतान अथवा किसी अन्य छोटे परिजन का उद्दंड एवं जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिए परेशानी में डालेगा फिर भी परिवार की महिलाएं इसका हल खोज लेंगी। पिता की प्रतिष्ठा का लाभ आपको प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा किसी कुटुम्बीजन से आकस्मिक लाभ होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी आवश्यकता अनुसार धन लाभ कहीं ना कहीं से हो जाएगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा पर्यटक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। संध्या का समय थोड़ा खर्चीला रहेगा। आज कोई लंबी अवधि तक चलने वाला रोग भी हो सकता है शारीरिक जांच अवश्य कराएं।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन मध्यांन तक आप कर्म करने की अपेक्षा ख्याली पुलाव पकाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम काज होने के बाद भी मन अन्यत्र घूमेगा। व्यवसाई वर्ग को लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन को अनुकूल नहीं लगने पर कुछ समय के लिए दुविधा में फंसेंगे। दोपहर से भाग्य का साथ मिलने लगेगा कुछ अच्छे लाभ के सौदे हाथ लगने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। नौकरीपेशा जातक विशेषकर महिलाओं की कार्य क्षेत्र पर किसी से तीखी झड़प हो सकती है। इसका कारण स्वयं की ही लापरवाही रहेगा। दांपत्य जीवन में खर्च करने के बाद ही सुख मिल सकेगा परिजनों की पुरानी मांगों को पूर्ण करने के लिए संचित धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाएं साज सज्जा एवं घर में किसी परिवर्तन को लेकर मानसिक रुप से परेशान रहेगी। संध्या का समय दिनभर की अपेक्षा शांति वाला रहेगा किसी पर्यटक क्षेत्र पर यात्रा की योजना बनेगी। परिवार के बुजुर्ग लंबी बीमारी के कारण परेशान होंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां कार्यों में बाधक बनेगी दिन के आरंभ से ही मन अनर्गल प्रवृतियों में भटकेगा बिना सोचे समझे किए गए कार्य बाद में पश्चाताप का कारण बनेंगे आज परिजनों की अनदेखी अथवा अनसुनी करना कलह कराएगा कार्य क्षेत्र पर चलते हुए कार्य अचानक रुकेंगे कोई पुराना सौदा भी बीच में टूटने की संभावना है नए कार्य में धन आज भूल कर भी ना लगाएं चल अचल संपत्ति को लेकर किसी परिजन से कलह है अथवा शत्रुता बनेगी यहां जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें सरकारी कार्य आज अधिक उलझने की संभावना है अधिकारी वर्ग आपकी छोटी गलतियों को पकड़ने की फिराक में रहेंगे सरकार विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने पर अदालती चक्करों में पड़ सकते हैं पेट खराब होने पर अन्य व्याधियां पनप सकती हैं खानपान देखभाल कर करें।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️?राधे राधे ?

Spread the love