बिजली विभाग का ऊर्जा महोत्सव आज, तैयारियां पूर्ण

टॉप न्यूज़


मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत अब बिजली विभाग ऊर्जा महोत्सव मनाएगा 27 व 30 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों के जरिये जहाँ विभाग अब तक के अपने कार्यों का प्रदर्शन करेगा, वहीं दूसरी ओर आगामी 25 साल तक की कार्य योजना पर भी चर्चा की जाएगी।

आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊर्जा विभाग भी आगे आया है। अधीक्षण अभियन्ता प्रभाकर पाण्डेय के अनुसार भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आजादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य में प्राप्त होने वाले विकास की संभावनाओं का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत 27 व 30 जुलाई को बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस का आयोजन कराया जा रहा है। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि जनपद में भी शासन के निर्देशों के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस पर उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य ऊर्जा 2047 के रूप में 27 जुलाई को नेवी रिसोर्ट नरौली भरतपुर रोड़, मथुरा में और 30 जुलाई को अनिल फार्म हाऊस बल्देव रोड़, कान्ती कोल्ड के सामने मथुरा में कार्यक्रम का आयोजन होगा पिछले 75 वर्षों में राज्य द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए आगामी 25 वर्षों के लिए रोड मैप पर भी विस्तृत चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं विशिष्ट अथितियों में जिलाधिकारी महोदय एंव अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि आमंत्रित किये गये है, इसके अतिरिक्त केन्द्र व प्रदेश सरकार की बिजली के क्षेत्र में योजनाओं के लाभार्थी को भी आमंत्रित किया गया है। मथुरा विद्युत विभाग की टीम द्वारा उक्त महोत्सव की तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया गया है। इसको लेकर कैंट कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें एसई अजय गर्ग,एक्सईएन सचिन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Spread the love