सिंगर पलक मुछाल को अपशब्द कहने की निंदा

Uncategorized


मथुरा । अग्रवाल सभा के एक कार्यक्रम में बीसीए कॉलेज कैंपस में कल पलक मुछाल का संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें दोनों पक्षों के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था जिस एग्रीमेंट की एक शर्त में वहां कार्यक्रम के दौरान भोजन न होने का जिक्र था । लेकिन कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था होने की जानकारी होने पर पलक मुछाल उस कार्यक्रम में नहीं आई उसके पश्चात वहां अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम को आयोजित कर रहे आयोजकों और समाज के महिलाओं और पुरुषों में निराशा फैल गई और तरह-तरह की टिप्पणी वहां हुई। जिससे अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि हर वर्ग और समाज उत्तेजित नजर आया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने कहा जिस प्रकार से अग्रवाल सभा के चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल ने वहां भरे मंच से पलक मुछाल को हरामजादी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर देख लेने की धमकी। हर प्रकार से देख लेने की धमकी दी गई मंच से कुछ पदाधिकारी खाने की स्टॉल को बंद करने के लिए कह रहे थे।भूखे मर रहे हो क्या आप ? समाज को जलील करने वाले शब्दों का चयन करते देखे गए। 200 से ज्यादा बड़े होर्डिंग और हजार से ज्यादा छोटे होर्डिंग शहर में लगाए गए जिम्मेदार पदाधिकारी जो थे उनको इस प्रकार के शब्दों का चयन नहीं करना चाहिए था और महिलाओं ने भी चप्पलों से मारने की बात वहां मीडिया के समक्ष और समाज के समक्ष जहां बच्चे बच्चियाँ ब सामान्य छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे। हर वर्ग का व्यक्ति वहां मौजूद था । मंच से इस प्रकार से शब्दों का चयन होने के उपरांत ब्राह्मण समाज भी नाराज है। तथा एक वीडियो में अग्रवाल सभा के पदाधिकारी और समाज के व्यक्ति गोली मारने जैसी बातें भी करते पुलिस की उपस्थित में नजर आए ऐसे लोग इस प्रकार से समाज को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं यह जानने का अधिकार सभी समाज के व्यक्तियों को है। इस प्रकार की शब्दावली का कहीं कोई स्थान सभ्य समाज में नहीं है। समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों को सामने आकर ,ऐसे व्यक्तियों की निंदा कर उनसे तुरंत सभी समाज और वर्ग से माफी मांगने का आग्रह करना चाहिए और समाज के ऐसे वरिष्ठ और कनिष्ठ लोगों ने जिस प्रकार से ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल किया है उनको माफी मांगना चाहिए।
पंडित संजय हरियाणा ने कहा है कि समाज में गलत संदेश गया है। अगर माफी नहीं मांगी गई तो निश्चित रूप से कोर्ट का सहारा लेंगे

Spread the love