राया, मथुरा। ब्लॉक राया के ग्राम कारब में गुरुवार को प्रगतिशील कृषक फार्म पर नैनो उर्वरकों पर आधारित प्रक्षेत्र प्रदर्शन एवं किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र दुवासू के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इफको डेलीगेट अध्यक्ष अरविंद जी मौजूद रहे। इसके अलावा इफको उप क्षेत्र प्रबंधक सतबीर सिंह, एमसी प्रतिनिधि महेश, नैनोवेशन प्रतिनिधि लोकेश जादौन, एसएफए हॉटस्पॉट दुर्गापाल सिंह और एमडीई कुलदीप चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक ओमप्रकाश और रीत राम ने की।
कार्यक्रम में इफको अधिकारियों ने नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी के लाभ बताए और दानेदार उर्वरकों के स्थान पर नैनो उर्वरकों को अपनाने की सलाह दी। मुख्य अतिथि डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया और बताया कि नैनो उर्वरकों के संतुलित उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है।
प्रगतिशील कृषक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि नैनो उर्वरक वाले प्रदर्शन प्लॉट में धान की फसल दानेदार उर्वरक वाले प्लॉट से अधिक हरी-भरी और सशक्त है। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में 70-80 किसानों ने भाग लिया।