कृष्णानगर में पांच स्थानों से निकली समरसता यात्रा, संत रविदास के विचारों को अपनाने का संदेश

Uncategorized

मथुरा। शनिवार भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर महानगर के कृष्णानगर मंडल में पांच स्थानों से समरसता कलश यात्रा निकाली गई। मोहन नगर, अर्जुनपुरा,अंबेडकर कॉलोनी, महाविद्यालय कॉलोनी चौराहा एवं बिरला मंदिर से निकली यात्राएं विभिन्न मार्गों से होकर गुजरीं। कलश यात्रा के दौरान विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की मिसाल है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना के विरुद्ध मानवता एवं भाईचारे का संदेश दिया। आज के समय में संत रविदास जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हैं। समाज की मजबूती आपसी सम्मान, सहयोग और एकता से ही संभव है।उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं था। उन्होंने पूरे समाज को समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को अपने जीवन में व्यवहार के रूप में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समाज को जोड़ने का संदेश दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारे और समरसता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वही जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। समरसता समाज को जोड़ती है और समानता प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी से संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम, मंडल प्रभारी योगेश आवा, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंडल महामंत्री संत कुमार एवं बिरजो सैनी, मंडल मंत्री सिद्धार्थ वशिष्ठ, शीतल शर्मा,गौरवीश सिकरवार और कमला प्रसाद सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Spread the love