अशोक सिंघल जन्मशताब्दी समारोह: भारत मंडपम में भव्य समागम

Uncategorized

अशोक सिंघल जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि हिंदू चेतना के युगपुरुष थे

नई दिल्ली/ हाथरस। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की 100वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। उन्होंने अशोक सिंघल जी के अतुलनीय त्याग, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस गरिमामयी समारोह में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार सहित देश के प्रमुख संत व विद्वान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हाथरस के प्रकांड विद्वान आचार्य श्री उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
आचार्य उपेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा, “अशोक सिंघल जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि हिंदू चेतना के युगपुरुष थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राम काज और राष्ट्र जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उनका दिव्य संकल्प और जीवनदर्शन हम सभी के लिए युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत रहेगा।”
यह समागम अशोक सिंघल जी के दिव्य विचारों, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करने का एक ऐतिहासिक अवसर बना।

Spread the love