बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर की जयंती मनाई

टॉप न्यूज़

मथुरा। डीग गेट स्थित अम्बेडकर चौक पर परमपूज्य संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई।
जिसमे कि शहर के गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसी कड़ी में अम्बेडकर मिशन के प्रदेश अध्यक्ष हीरा चक्रवर्ती द्वारा सर्वप्रथम माल्यार्पण किया गया एवं बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब भारतीय समाज मे समरसता के घोतक थे। वे दलितों, गरीबो, वंचितों एवं महिलाओं के हितों के लिए आजीवन लड़ाई लड़ते रहे। वो ऊंच नीच के भेद को मिटा कर एक नया स्वस्थ समाज बनाना चाहते थे, जहां हर इंसान को बराबरी का हक़ मिले और यह पुनीत कार्य उन्होंने संविधान बना कर किया भी। हर दबे कुचले वर्ग को उसके अधिकार दिलाये। अपनी काबिलियत से स्वतंत भारत के प्रथम कानून मंत्री बने।
ऐसे शिक्षाविद बाबा साहेब को कोटि कोटि नमन
इस दौरान उनके साथ, राहुल चक्रवर्ती, रवि चक्रवर्ती, छोटे लाल प्रधान, बोहरे जी, बीके चौधरी, केन साहब आदि मौजूद रहे।

Spread the love