गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूट के प्रयास के दौरान गोली मारने वाले दो अभियुक्तों को थाने सिहानी गेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
गाजियाबाद बीती दिनांक 7-4-2022 को थाना सिहानी गेट के क्षेत्र राकेश मार्ग पर एक सर्राफा व्यापारी को दिनदहाड़े उसकी दुकान पर लूटने के प्रयास से 2 अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी थी। व्यापारी के बेटे विकास वर्मा ने लूट का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े विकास को गोली मार दी गई थी जिस कारण विकास घायल हो गया था। उसी क्रम में पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
रिपोर्ट अरुण वर्मा