काली मां मंदिर कैंट पर किया मां का गुणगान

बृज दर्शन

मथुरा। सिद्धपीठ काली मां मंदिर, कैंट पर बुधवार को नवरात्रि के अवसर पर मां काली महिला मंडल द्वारा मां का गुणगान किया गया। इस दौरान देर शाम तक भजन कीर्तन की धुन पर भक्तगण झूमते रहे।
कैंट काली मंदिर पर नवरादत्रि के अवसर पर नित नए आयोजन हो रहे हैं। बड़ी संख्या में भक्त इन आयोजनों में सहभागिता करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर महंत दिनेश चतुर्वेदी और डा. रमनलाल टंडन कपिल चतुर्वेदी, हनु चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, प्रेमी चतुर्वेदी, ने भक्तों को पूजा अर्चना कराई और मंदिर के दर्शन कराए। मंदिर में नीलम सोलंकी, वंदना चतुर्वेदी, रश्मि शर्मा, पिंकी शर्मा, विनेश शर्मा, बबीता तोमर, प्रिया शर्मा, माला शर्मा, निशा अग्रवाल आदि ने भजन गाए।

Spread the love