मथुरा। अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का अभियान और तेज हो गया है। इस क्रम में बुधवार को छटीकरा राधा कुंड रोड पर क्षेत्र में 3 अवैध कालोनियों का ध्वस्तीकरण कराया गया।
बुधवार को वाद संख्या 365/ 2021-22 में राजकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ग्राम राल के बाई ओर मुख्य छटीकरा राधा कुंड रोड, थाना हाईवे में अवैध रूप से 2.5 बीघा भूमि पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिसमें सचिव राजेश कुमार द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए । उक्त के क्रम में बुधवार को कॉलोनी में सड़क, साइड ऑफिस नाली आदि सभी विकास कार्यों को ध्वस्त किया गया।

इसी क्रम में वाद संख्या 366/21-22 में जवाहर सिंह द्वारा छटीकरा राधा कुंड रोड पर ग्राम राल के नजदीक थाना हाईवे में 2.5 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी । अबैध कॉलोनी को सचिव के आदेश के क्रम में सड़क, नाली ,बाउंड्री वाल ,कच्ची सड़क को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण कार्यवाही में थानाध्यक्ष जैतपुर डिप्टी कलेक्टर श्रीनिकेत वर्मा प्राधिकरण के सहायक अभियंता एनएस चौहान,एवं अवर अभियंता सुनील कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, मनीष तिवारी, मनोज कुमार अग्रवाल तथा प्राधिकरण का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
दूसरी ओर बाद संख्या 318/21 -22 में रघुनंदन अग्रवाल ,छटीकरा राधा कुंड रोड पर 5 बीघा भूमि पर कट रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण आदेश के क्रम में सड़क ,बिजली के खंभे ,नाली, बाउंड्री वाल एवं गेट को ध्वस्त किया गया । ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर श्री निकेत वर्मा ,थानाध्यक्ष जैत ,पुलिस बल ,प्राधिकरण के सहायक अभियंता एन एस चौहान एवं दिनेश कुमार, सुनील कुमार, मनीष तिवारी, मनोज अग्रवाल एवं प्राधिकरण का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
