शिक्षकों की पेंशन जैसी समस्याओं को हल कराने का होगा प्रयासः राजेश चौधरी
प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृंदावन में शिक्षक सम्मान समारोह
मथुरा। त्यागमूर्ति राजा महेंद्र प्रताप जी द्वारा स्थापित प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज केसी घाट वृंदावन में विधायक राजेश चौधरी ने सेवानिवृत्त शिक्षक व प्राचार्यों को सम्मानित किया।
शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक राजेश चौधरी ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता ओबरॉय (प्रधानाचार्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसा) , श्री योगेश चूड़ामणि (प्रधानाचार्य हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज वृंदावन ), श्री छत्रपाल शर्मा (प्रधानाचार्य किशोरी रमण इंटर कॉलेज मथुरा), श्री राजेश शर्मा (प्रवक्ता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सुरीर), श्रीमती शशिकला (प्रवक्ता सेठ प्रेमसुखदास भगत इंटर कॉलेज फरह ), श्री राजकुमार शर्मा (प्रवक्ता सेठ प्रेमसुख दास भगत इंटर कॉलेज फरह ),श्रीमती पुष्पा पांडे (प्रवक्ता चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा) श्रीमती फुलवा देवी (प्रवक्ता चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा), श्री पाल प्रभात (प्रवक्ता क्लेंसी इंटर कॉलेज मथुरा ), श्री शैलेंद्र प्रकाश सक्सेना (प्रवक्ता वृंदावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज वृंदावन), श्री कृष्णकांत शर्मा (सहायक अध्यापक लोकमान दास गनपत स्वरूप इंटर कॉलेज आयरा खेड़ा ),श्रीमती सुषमा शोर (सहायक अध्यापिका ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा ),श्री राजू शर्मा (सहायक अध्यापक वृंदावन विद्यापीठ इंटर कॉलेज वृंदावन), श्री तरूणकुमार सक्सेना (शिक्षक राज्य की इंटर कॉलेज मथुरा )श्री राकेश शर्मा (राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा), श्री लोकमन सोखिया (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटवन) श्रीमती चंद्रकांता (शिक्षिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परखम को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक गणों को सम्मानित करने वालों में विधायक के अलावा वरिष्ठ शिक्षक राकेश चतुर्वेदी एवं भूजल बोर्ड के सदस्य चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार भी थे।
विधायक चौधरी ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षको की भूमिका अत्यंत वन्दनीय और अभिनन्दनीय है।
आयोजक डॉ देव प्रकाश शर्मा ने विधायक के समक्ष शिक्षको की पुरानी पेंशन की बहाली , ऐडेड माध्यमिक शिक्षको के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया , ऐडेड प्रधानाचार्यो की लंबित विभिन्न मांगों , रमसा के माध्यमिक विद्यालयों में नियमित वेतन भुगतान एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको को मानदेय प्रदान कराए जाने हेतु प्रयास करने का निवेदन किया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मथुरा के चेयरमैन श्री महेश खंडेलवाल के सरंक्षकत्व , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के सदस्य एवं राष्ट्रीय सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ राकेश चन्द्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में समारोह के सयोंजक डॉ देव प्रकाश एवं डॉ अखिलेश यादव के संचालन में हुए समारोह में भारत उत्तर प्रदेश स्काउट एवं गाइड के मुख्यायुक्त डॉ कमल कौशिक , जिला स्काउट कमिश्नर श्री निखिल अग्रवाल , शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी रहे श्री निरंजन सिंह सोलंकी , जिला क्रीड़ा समिति के पूर्व सचिव श्री पुष्पेंद्र चौधरी , रेडक्रॉस के सहसचिव एवं चंपा अग्रवाल इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी , राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री थान सिंह कुंतल , जिला मंत्री श्री विजय कुमार , जीआईसी झुड़ावई के प्रधानाचार्य श्री बच्चू सिंह आदि को भी भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। अखिलेश यादव ने आभार जताया।