गाजियाबाद। थाना नंदग्राम क्षेत्र के नूर नगर सिहानी स्थित पीएनबी में घुसकर बैंक के कैशियर से 12 लाख रुपए की लूट। हथियारों के बल पर बदमाशों ने बैंक के भीतर की लूट। बैंक पर मौजूद नहीं था कोई सिक्ज़योरिटी गार्ड। 25 लाख रुपए की लूट की घटना के बाद दिनदहाड़े 12 लाख रुपए की लूट से मचा जिला पुलिस में हड़कंप। कप्तान के सस्पेंशन के बाद की यह पहली बड़ी वारदात।

गाजियाबाद में जिस तरह से बदमाश लगातार बेलगाम हो रहे हैं उन्हें रोकने के लिए एक अच्छे घुड़सवार की जरूरत है जिस तरह शामली कैराना में पलायन रोका था और बदमाशो को जिला ही छोड़ना पड़ा था आईपीएस डॉक्टर अजय पाल शर्मा के डर की वजह से
गाजियाबाद में लगता है अब फिर से डॉक्टर साहब को आना पड़ेगा बदमाशों का इलाज करने के लिए।
रिपोर्ट -अरुण वर्मा