पहल फाउंडेशन ने जयसिंहपुरा में लगाया वैक्सीनेशन कैंप, लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

देश

मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन (रजि) मथुरा के बैनर तले 48 वां वैक्सीनेशन एवं स्वास्थ्य शिविर स्थानीय जोशी बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, गणेश टीला जयसिंहपुरा पर आयोजित हुआ। इसमें 120 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव को टीके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाए। शिविर का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल कनुआ, संयोजक अनुपम शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र मित्तल, चन्द्रपाल सिंह निषाद, सौरव खंडेलवाल एवं चिकित्सा विभाग की टीम शिव कुमार, कृष्ण कांत निषाद, पंकज गुप्ता, कीर्ति कुशवाह इत्यादि ने दीपप्रज्जवल के साथ किया। संयोजक अनुपम शर्मा ने बताया कि कैंप लगवाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह वैक्सीनेशन कराएं। प्रथम पहल धर्मार्थ निशुल्क ओपीडी के अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा निशुल्क बी.पी,शुगर की जांच की गई।

Spread the love