मथुरा। गुरु तेग बहादुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का पुनः निर्माण कार्य जोरों के साथ चल रहा है। गुरुद्वारा बंगला साहिब की कार सेवा द्वारा किये जा रहे इस कार्य का निरीक्षण करने सोमवार को पंथ रत्न बाबा हरबंश जी के सेवक मथुरा पहुंचे। जहाँ उन्होंने गुरुद्वारे के पुनः निर्माण में लगे सेवकों को दिशा-निर्देशित किया।
होलीगेट तिलकद्वार स्थित सिक्खों के नवें गुरु गुरु तेगबहादुर साहिब के गुरुद्वारे का पुनः निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। गुरुद्वारा बंगला साहिब के कार सेवकों द्वारा गुरुद्वारे का भव्यता के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुद्वारे में विराजमान गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश के लिये गुरुद्वारे में स्थान चिन्हित कर गुरुद्वारे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सोमवार को बंगला साहिब की कार सेवा के पंथ रत्न बाबा हरवंश जी के पंचतत्व में विलीन होने के बाद उनके सेवक बाबा महेन्द्र सिंह, बाबा रवि सिंह, मथुरा पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरुद्वारे का निरीक्षण किया। साथ ही वहाँ लगे कार सेवकों को दिशा निर्देशित भी किया। सेवादार बाबा राजसिंह ने बताया कि यह कार सेवा गुरुद्वारा बंगला साहिब की कार सेवा द्वारा चल रही है। जल्दी ही इस गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब में के प्रकाश के लिये सुन्दर व भव्य हॉल बनने जा रहा है, जहाँ पर रोज सुबह व शाम को पाठ -सबद कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। गुरुद्वारे को काफी भव्यता के साथ बनाया जा रहा है। गुरुद्वारे में दर्शनार्थियों के लिये विशेष रूप से व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है और आने वाले समय में कार्य को और प्रगतिशील किया जायेगा, जिससे कार्य समय से पूर्ण हो सके।