मथुरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की मथुरा शाखा द्वारा सरकारी बैंक ऑडिट पर 2 दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार का मुख्य उद्देश सीए सदस्यों को ऑडिट की बारीखता समझाना एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नई गाइडलाइंस से अवगत कराना था। पहले दिन नोएडा के सीए अतुल अग्रवाल ने सदस्यों को बैंक में ऑडिट दस्तावेज की मेहत्वता और प्लानिंग के बारे में बताया। इसी दिन की दूसरी पाली में मेरठ के सीए राजीव गुप्ता की मुख्य वक्ता थे। राजीव गुप्ता सीए की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के एग्जीक्यूट सदस्य भी है। राजीव गुप्ता ने बैंको में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर में उपयोग किए जाने वाली कमांड्स की जानकारी दी और मेंबर्स को विभिन्न रिपोर्ट्स को कैसे चेक करना है उसके बारे में समझाया। इसी श्रृंखला में दूसरे दिन की प्रथम पाली में गाजियाबाद के सीए राघवेंद्र गोयल मुख्य वक्ता रहे। श्री गोयल जी ने सीए सदस्यों को कृषि लोन, एम एस एम ई लोन, कमर्शियल लोन, होम लोन की ट्रांजेक्शन ऑडिट एवम लॉन्ग फॉर्म ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी दी। आखिरी पाली की वक्ता दिल्ली की सीए दीपिका अग्रवाल जी रखी जिन्होंने मोजूद सदस्यों को ऑडिट में इस्तेमाल आने वाले ऑडिट टूल्स का कैसे इस्तेमाल करे इसकी जानकारी दी। दो दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा सीए शाखा के अध्यक्ष सीए अनुराग खंडेलवाल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सीए नितिन गुप्ता रहे जो की सीए की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के एग्जीक्यूट सदस्य है। कार्यक्रम में संचालन उपाध्यक्ष रोहित कपूर और कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा ने किया और मथुरा शाखा के सचिव राहुल चौधरी ने सभी वक्ताओं एवम सदस्यों को धन्यवाद दिया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए जितेंद्र चतुर्वेदी, सीए राजेश गुप्ता, सीए नितिन वार्ष्णेय, सीए रवि अग्रवाल, सीए राम सारस्वत, सीए अमित कुमार अग्रवाल, सीए सुनंदा खंडेलवाल, सीए रश्मि बंसल, सीए धर्मेंद्र गोयल, सीए अश्विनी खंडेलवाल, सीए संजय अग्रवाल, सीए चंद्रेश खंडेलवाल, सीए मनोहर लाल चतुर्वेदी, सीए पवन अग्रवाल, सीए पुनीत अग्रवाल,सीए संजीव अग्रवाल, सीए आशीष चतुर्वेदी, सीए नंद किशोर अग्रवाल , सीए प्रियंशुल अग्रवाल, सेवाए सोमेश अग्रवाल, सीए गौरव तिवारी, सीए गौरव गुप्ता, सीए नुपुर अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, सीए कौशल किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।