समाजसेवी महिलाओं ने यमुना मिशन के तुलसीवन में किया वृक्षारोपण

बृज दर्शन

-प्रकृति को बचाने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी: डॉ अनीता चौधरी

पूर्व सांसद स्व दिगंबर सिंह की स्मृति में पुत्र वधु समेत अनेक विदुषी व सेवाभावी महिलाओं ने पौधे रोपे

मथुरा। यमुना मिशन द्वारा यमुना के किनारे किए जा रहे पौधारोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर की अनेक समाजसेवी व प्रबुद्ध महिलाओं ने पौधे रोपे।
मथुरा से सांसद रहे चौधरी दिगंबर सिंह की याद में भी महिलाओं ने पौधे रोपे। पौधारोपण में पूर्व सांसद की पुत्रवधू श्रीमती विष्णु प्रिया चौधरी एवं साहित्यकार डॉ अनिता चौधरी आदि ने भाग लिया।
पौधारोपण कार्यक्रम में साहित्यकार एवं विदुषी महिला डॉ.अनीता चौधरी का कहना था कि आज का दिन उनके लिए सौभाग्य का दिन है। आज यमुना किनारे साक्षात प्रकृति के दर्शन हुए हैं। अनेक पेड़ पौधों से परिचय हुआ है। यमुना मैया के भी साक्षात दर्शन हुए। बहुत आनंद की अनुभूति हुई। सभी को चाहिए कि आज हम प्रकृति को बचाएं। प्रकृति तभी बेचेगी जब पर्यावरण बचेगा। इसके लिए पौधारोपण जरूरी है। हर व्यक्ति अपने हाथ से पौधा जरूर लगाएं तभी हम प्रकृति को बचा सकते हैं। पेड़ पौधे जी हमें ऑक्सीजन के रूप में जीवन देते हैं। यमुना मिशन द्वारा यमुना के किनारों को सुंदर बनाने के जो कार्य किए जा रहे हैं,वे बेहद सराहनीय हैं। हमें यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती विष्णु प्रिया चौधरी ने अपने दादाजी स्व दिगंबर सिंह की याद में पौधे रोपे। यमुना किनारे तुलसी वन में अनेक पौधों को धरती माँ के हवाले किया गया। ये छोटे-छोटे पौधे एक दिन विशाल वृक्ष बनेंगे। श्रीमती विष्णु प्रिया चौधरी चिर परिचित आदित्य चौधरी की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने इस श्रेष्ठ कार्य को अपनी साथी सहेली महिलाओं के साथ मिलकर सम्पूर्ण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने वाली विदुषी एवं समाजसेवी महिलाओं में प्रमुख रूप से श्रीमती विष्णु प्रिया चौधरी और डॉ.अनीता चौधरी के अलावा श्रीमती श्वेता सिंह,शान्ता तीर्थ जी, नीलम गोस्वामी, विनीता द्विवेदी, ऊषा शर्मा, रश्मि शर्मा, अनामिका दीक्षित, कमला उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, सुलेखा वंशल, शालिनी पाराशर व अन्य महिलाएं मौजूद थीं। यमुना मिशन से जुड़ी महिलाओं ने भी सहभागिता की।

Spread the love