टोल पर अब गुंडागर्दी बर्दाश्त से बाहर: पूरन प्रकाश

टॉप न्यूज़

सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय विधायक के साथ फार्म हाउस पर शुक्रवार को की मीटिंग

– सीओ रिफाइनरी और टोल अधिकारी भी रहे मौजूद

भरतलाल गोयल

फरह। महुअन टोल पर नए पेटी ठेकेदारों के आने के बाद बढ़े झगड़े और विवादों के मद्देनजर शुक्रवार को क्षेत्र के लोग विधायक पूरन प्रकाश के फार्म हाउस पर एकत्रित हुए और स्थानीय विधायक से शिकायत की।
लोगों की समस्या गंभीर देख विधायक ने टोल अधिकारियों और पेटी ठेकेदार तथा पुलिस प्रशासन को भी बुला लिया। बीते दिन टोल पर हुई घटना की भर्त्सना की गई। विधायक ने ग्रामीणों पुलिस और टोल अधिकारियों के बीच समन्वय करते हुए कहा कि टोल काफी समय से शांति से चल रहा है। ठेकेदार बदलते ही गुंडागर्दी क्यूँ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि लोकल ग्रामीण हर काम के लिए बाजार इत्यादि जाते हैं। वे बार बार टोल केसे दे सकते हैं, यह सोचने का विषय है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टोल पर स्थानीय लोगों के साथ गुंडागर्दी और बदतमीजी बर्दास्त नहीं होगी। टोल अधिकारी और कर्मचारी अपने व्यवहार में परिवर्तन कर लें। सीओ रिफाइनरी ने कहा कि जो भी ला एंड ऑर्डर को भंग करेगा, उसे जेल जाना पड़ेगा। चाहे वह कोई भी हो। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, क्यूब हाईवे टोल निशित शर्मा,भूपेश त्यागी ,थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश तरकर, प्रेम सिंह प्रधान, पूरन पहलवान, योगेश प्रधान,धर्मेंद्र प्रधान, अजीत सिंह छोकर, फूल सिंह, जनार्दन पहलवान , गब्बर सिंह, पारस सिंह, राम पाठक, धर्मेंद्र दीक्षित, कप्तान सिंह, जगन्नाथ चौधरी व सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love