आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बिजली विभाग करा रहा मेंटिनेंस कार्य

मथुरा समाचार

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि त्यौहारों को लेकर बिजली विभाग भी अब सक्रिय हो गया है। श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए विभाग ने सुधार कार्य कराना शुरू कर दिया है। आगामी त्यौहारों में कहीं बिजली फॉल्ट की समस्या न हो, इसी कारण से कृष्णा नगर एवं मसानी बिजलीघर क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है।

पूर्व में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभाग को टास्क दिया था कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करनी है। विभागीय अधिकारियों ने भी इसे गंभीरताा से लिया और इसी प्रकार की कार्रवाई प्रारंभ करा दी। इसी क्रम में गुरुवार को ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग हाईटेंशन लाइनों को चेक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जहां जहां कोई भी कमी नजर आा रही है, उसे ठीक कराया जा रहा है, ताकि ऐन वक्त पर कोई परेशानी खड़ी न हो। अधिशासी अभियंता सचिन गुप्ता के निर्देशन में एसडीओ रमेश सोनी एवं एसडीओ गौरव गुप्ता द्वारा कृष्णा नगर एवं मसानी क्षेत्र में सुधार कार्य को लेकर 1 दर्जन से अधिक टीम में लगा दी गई हैं। इधर क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को भी जानकारी दी जा रही है कि जन्माष्टमी को लेकर सुधार कार्य के दौरान सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की है।

Spread the love