मथुरा बुधवार को गणेशरा में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मनीष पंजाबी द्वारा 5 बीघा जमीन में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया। सचिव ,मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा 5 नवंबर 2020 को इस कॉलोनी के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया था किंतु मनीष पंजाबी ने स्वेच्छा से इस अवैध निर्माण को नहीं हटाया। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा जिला मजिस्ट्रेट से स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट की मांग की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने स्थल की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय को मजिस्ट्रेट नामित किया। अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण व सड़क आदि ध्वस्त करा दी गई। स्थल पर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना चाहा किंतु उन्हें हटा दिया गया। आज इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाते समय डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय के अतिरिक्त मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एन0 0एस चौहान, दिनेश गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।