नगरनिगम-यमुना मिशन की संयुक्त समिति के निर्देशन में होंगे कार्य

मथुरा समाचार

मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यमुना मिशन द्वारा विकसित तुलसीवन पर मथुरा-वृंदावन नगरनिगम के मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु और क्षेत्रीय पार्षद मीरा मित्तल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान इस बात पर सहमति हुई है कि नगरनिगम और यमुना मिशन की संयुक्त समिति के निर्देशन में ही सारे कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर मेयर डा. मुकेश आर्यबंधु ने यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यमुना मिशन ने जो कार्य किए हैं, उन्हें देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस प्रकार नगरनिगम की जमीनों पर यमुना मिशन अब तक पौधरोपण और सांैदर्यीकरण का कार्य कराता आ रहा है, उसी प्रकार यह कार्य आगे भी अनवरत चलता रहेगा। क्षेत्रीय पार्षद मीरा मित्तल ने कहा कि नगर निगम के भूमि स्वामित्व संबंधी बोर्ड यमुना मिशन द्वारा प्रत्येक कार्य स्थल पर लगाए जाएं। साथ ही यमुना जी घाटों पर अपनेेेेेेे प्राकृतिक स्वरूप में भी रहे।

झ्स पर यमुना मिशन के संस्थापक ने कहा कि नगरनिगम और यमुना मिशन की संयुक्त समिति की हाल ही में बैठक प्रस्तावित है। नगरनिगम के अधिकारियों और पार्षदों की सहमति के आधार पर आगे के कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा पार्षद हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, मूलचंद गर्ग, राजवीर सिंह, राजीव चौधरी, राजीवराज पाठक और श्याम सिंह ने यमुना मिशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। ध्वराजारोहण के पश्चात मेयर और अन्य पार्षदों ने पौधरोपण भी किया।

Spread the love