–गोल्ड मोहर मसाले में मिली गेमबियर की मात्रा, ऑयल में मिला सिंथेटिक कलर,हेल्थ सप्लीमेंट में मिला टेट्राजीन सिंथेटिक कलर
-तीन खाद्य पदार्थों को जनपद में किया प्रतिबंधित,खाद्य विक्रेताओं में हड़कंप
फूड विभाग ने पूर्व में भरे थे खाद्य पदार्थों के सैंपल,जांच में असुरक्षित मिले सैंपल
मथुरा। जांच रिपोर्ट में पान मसाला,तिल ऑयल एवं हेल्थ सप्लीमेंट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिले हैं। तीनों खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही इनमें लाइसेंस निलम्बित किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दिनों अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोग शाला से मिली रिपोर्ट चौकाने वाली आई। गोल्ड मोहर पान मसाला, तिल ऑयल बाबा जी ब्रांड तथा फिटबिट हेल्थ सप्लीमेंट सीरप स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित एवं हानिकारक घोषित किए गए हैं।
ऑयल में सिंथेटिक कलर बटर यलो मिला है। गोल्ड मोहर पान मसाला को खाद्य प्रयोगशाला द्वारा गेम बियर की मात्रा पायी गयी है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कैंसर संभव है। हेल्थ सप्लीमेंट सीरप में टेट्राजीन सिंथेटिक कलर मिला है जोकि मानव के लिए हानिकारक है। अभिहित अधिकारी डा.गौरी शंकर द्वारा इनके लाइसेंस निलम्बित किए जा रहे हैं। साथ ही इनकी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

–यहां से लिए थे सैंपल
मथुरा। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान टीम ने बेस्ट प्राइज पुराना आरटीओ चौराहा एनएच 2 पर स्थित एक दुकान से तिल ऑयल ब्रांड बाबाजी मूल पैक का नमूना लिया गया था। गोल्ड मोहर पान मसाला श्रीजी महाराजा जनरल स्टोर गोविंद नगर से लिया गया था। फिटबिट सीरप रेतिया बाजार राया से लिया सिरप को खाद्य प्रयोगशाला ने असुरक्षित घोषित किया है।
———–
–ऑयल, गोल्ड मोहर पान मसाला एवं हेल्थ सप्लीमेंट सीरप का नमूना जांच रिपोर्ट में असुरक्षित आया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जांच रिपोर्ट के आधार पर बेस्ट प्राइज का,गोल्ड मोहर विक्रेता श्रीजी महाराजा जनरल स्टोर का एवं फिटबिट सीरप के विक्रेता का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। इनकी बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
डा.गौरी शंकर, अभिहित अधिकारी
खाद्य सुरक्षा विभाग मथुरा
