अंधी “नीना” को बचाने बॉलीवुड स्टार्स ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

क्या आपको पता है ?

– एक दर्जन अभिनेताओं और मॉडल ने सोशल मीडिया पर चलाया था हस्ताक्षर अभियान

भरतलाल गोयल

फरह। प्रकृति और एनिमल लवर बॉलीवुड के एक दर्जन स्टार्स ने तिल तिल मरने को अभिशप्त नीना नाम की हथिनी को अपने प्रयासों से बचाकर मानवता का ही नहीं प्रकृति प्रेमी होने का भी परिचय दिया है। बीमार, वृद्ध और जर्जर हथिनी का बहरहाल इलाज चुरमुरा स्थित हाथी अस्पताल में चल रहा है ।
मुम्बई की सड़कों पर भीख मांगने में प्रयुक्त की जा रही असहाय नीना का दर्द काफी समय तक आँखों में रहा। समय समय पर बारातों के जुलूस की शोभा बनने वाली नीना अपना दर्द किसी को बया भी नहीं कर सकती थी। आखिर करती भी किससे ? मुंबई की सड़कों पर दयनीय हालत में नीना को फिल्मी कलाकारों ने देखा तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने नीना के अच्छे दिनों का बीड़ा उठाया।
हथनी “नीना” को आवाज और अपना समर्थन देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। दुर्व्यवहार से बचाने के लिए बनाई याचिका पर 60,000 से अधिक हस्ताक्षर संकलित किए ।
नीना को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत थी। स्टार्स ने अभियान चलाकर नीना के दर्द में दुनियां को साझा कर दिया। वहाँ के वनविभाग को समस्या से अवगत कराया। इतना बड़ा दबाव देख वन विभाग ने त्वरित कार्यवाही कर हथिनी को मुक्त करा लिया और वाइल्डलाइफ एसओएस के सहयोग से वे उसे तत्काल उपचार और देखभाल को मथुरा के हाथी अस्पताल ले कर आए। वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी अस्पताल में, नेत्रहीन हथनी नीना को अनुभवी पशु चिकित्सकों और देखभाल कर्मचारियों की टीम का समर्पण मिला। बीमारी से मुक्ति के लिए
उसकी क्षतिग्रस्त आँखों का अल्ट्रासाउंड किया। उसकी नाज़ुक हड्डियों का आंकलन करने के लिए एक्स-रे कराया और अन्य परिक्षण किए। वाइल्डलाइफ एसओएस की पशु-चिकित्सक टीम ने उसके लिए एक गहन उपचार योजना विकसित की । उसके दर्द और पीड़ा को कम करने के लिए हाइड्रोथेरेपी, लेज़र थेरेपी और पोषित आहार दिया गया ।

पशु-चिकित्सा सेवाओं के उप-निदेशक डॉ इलियाराजा ने बतायाकि, नीना हथनी अपक्षयी जोड़ों के रोग से पीड़ित है। अधिक भार उठाने के कारण उसके आगे के पैर भी प्रभावित हैं। आंखें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उसे ताकत हासिल करने के लिए सावधानीपूर्वक पोषित आहार पर रखा गया है।”

इन फिल्मी कलाकारों ने दिया समर्थन

अथिया शेट्टी, श्रुति हासन, रणदीप हुड्डा, विवेक ओबरॉय, आदिल हुसैन, रमोना एरिना, पिया त्रिवेदी, बानी जे, पूजा बत्रा, सुचित्रा पिल्लई, जिम सर्भ जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां ने और यहां तक ​​कि लोकप्रिय अमेरिकी टीवी श्रृंखला- “मॉडर्न फैमिली” स्टार नोलन गोल्ड, नीना की मदद करने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर करने और अपने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे साझा करके अपना समर्थन दिखाने के लिए शामिल हुए।

ये कहिन

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण कहतेहैं कि “वाइल्डलाइफ एसओएस उन सभी मशहूर हस्तियों का आभारी हैं, जिन्होंने नीना हथनी की दुर्दशा के लिए बनाई गई याचिका पर अपना समर्थन दिया।
सचिव, गीता शेषमणि कहतीहैं कि वर्षों की उपेक्षा और दुर्व्यवहार ने नीना के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है।
डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा कि नीना जैसी नेत्रहीन एवं विकलांग हथनी की मदद को वाइल्डलाइफ एसओएस पर विश्वास जताने के लिए हम वन विभाग के आभारी हैं।”
रजनीकांत मित्तल, आईएफएस – डीएफओ, मथुरा ने कहा कि प्रदेश वन विभाग को इस बात की ख़ुशी है कि वाइल्डलाइफ एसओएस के जंगली जीवन के लिए काम कर रहा है।

Spread the love