चीफ बनने पर इंजी.विनोद को बधाई, स्वागत

टॉप न्यूज़

प्रयागराज/मथुरा। फतेहपुर के अधीक्षण विनोद कुमार को मुख्य अभियंता पद पर प्रोन्नति मिलने पर स्थानीय इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने उन्हें मोबाइल फोन पर बधाई दी है। विनोद कुमार मथुरा में भी अधीक्षण अभियंता पद पर रहे हैं उन्हें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एलॉट हुआ है। वर्तमान में वह चीफ इंजीनियर प्रयागराज की जिम्मेदारी भी संभाले हुए हैं। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। चीफ इंजीनियर बनने पर अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

Spread the love