तेज बारिश के दौरान नाले में गिरे बाइक सवार दो युवकों के शव 7 घंटे बाद निकाले

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। कोतवाली अंतर्गत कैलाश नगर क्षेत्र में बीती रात बारिश के दौरान निकलते समय नाले में तीन युवक गिर गए, जिनमें से दो युवकों के शव बुधवार को निकाले। जबकि तीसरा युवक चुपचाप पानी से निकलकर भाग गया था।

मंगलवार शाम अचानक तेज बारिश हुई इसके चलते लड़कों पर पानी बहने लगा। तभी कैलाश नगर होकर आ रहे बाइक सवार तीन युवक अचानक अंदाजा ना होने पर बाइक समेत नाले में गिर गए थे।इस दौरान एक युवक को लोगों ने बचा लिया, दो युवकों के पानी में बहने कि सूचना पर प्रभारी इंस्पेक्टर अमित बेनीवाल व अग्निशमन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशने के प्रयास में जुट गए। कांटे डालने के साथ जेसीबी मशीन की मदद से सात घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार तड़के दो युवकों के शव को बरामद कर लिया। प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर अमित बेनीवाल ने बताया मृतकों की शिनाख्त जतिन खत्री 19 वर्ष निवासी पुरानी छावनी सदर बाजार, अरमान 21 वर्ष निवासी जहर खाना मोहल्ला सदर बाजार के रूप में हुई है। बताते चले कि युवकों की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कहराम मच गया है।पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Spread the love