
कोरोना से मृत शिक्षकों की आत्मा की शांति को की प्रार्थना
मथुरा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रातः घर पर सपरिवार हवन कर एवं वृक्ष रोपित कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के आवाहन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में बेसिक और माध्यमिक के शिक्षकों ने घर पर हवन एवं अग्निहोत्र कर और वृक्ष रोपित कर वायु को शुद्ध रखने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर पंचायत निर्वाचन डयूटी के कारण कोविड 19 से संक्रमित होकर कोरोना से अकाल मृत को प्राप्त शिक्षकों की पवित्र आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर डॉ०कमल कौशिक, हरिओम गुप्ता, जयवीर सिंह, डोरीलाल शर्मा, देशराज सिंह, अशोक फौजदार, सुनीता गुप्ता, संजीव अग्रवाल आदि सैकड़ों शिक्षकों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया है कि रात्रि 8 बजे कोरोना से अकाल मृत्यु को प्राप्त शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक घर पर ही दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
