बिजली अधिकारी-कर्मचारियों ने कैंप में लगवाए कोविड टीके

टॉप न्यूज़

आगरा/मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबन्ध निदेशक कार्यालय एवं मथुरा के कैंट बिजलीघर पर कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। यहां अधिकारी एवं कर्मचारियोंे ने वैक्सीन लगवाईं।

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज एवं प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाने पर जोर दिया। इसको लेकर आदेश भी जारी किए गए। आदेशों के अनुपालन में दक्षिणांचल आगरा के प्रबन्ध निदेशेक अमित किशोर द्वारा किए गए अथक प्रयासों से जिलाधिकारी आगरा एवं आगरा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोमवार को कैंप लगाया गया। इसमें अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वैक्सीनेशन कराया। साथ ही सेल्फी भी ली। कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध निदेशक एवं समस्त निदेशक महोदय द्वारा टीकाकरण कराने वाले समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं उनका उत्साहवर्धन किया। बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक कार्यालय में टीकाकरण का यह कार्यक्रम चलता रहेगा।
इधर मथुरा के कैंट बिजलीघर कार्यालय परिसर स्थित कामरेड धर्मेन्द्र सभागार में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love