शिक्षकों और विद्यार्थियों से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार-कांग्रेस

देश

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व शिक्षक काॅग्रेस प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया मखौल व जारी अनियमितताओं के विरोध में पोस्टर व लिखित संदेशों के माध्यम से जिला अध्यक्ष चौधरी रंजन राना ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनजाकरुकता अभियान चलाया।
सरकार विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और बच्चों व शिक्षकों को बिना वैक्सीनेशन के परिक्षाओं में झोंक देने की तैयारी कर रही है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने इस मामले पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध दर्ज कराने के लिए पार्टी संगठनों एवं विशेषकर शिक्षक कांग्रेस को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में मज़बूत आंदोलन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है।
आज़ इसी परिप्रेक्ष्य में 31, मई सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक सभी जनपदों में जागरूकता अभियान चलाया गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिक्षक काॅग्रेस चौधरी रंजन राना, जिला महामंत्री श्रृषि भारद्वाज, दिनेश राजपूत, प्रभाकर शर्मा, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love