राशनकार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण

मथुरा समाचार

विधायकों ने गांवों में कराया राशन वितरण, डीएसओ ने दिए निर्देश
मथुरा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कराया गया। राशन विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए राशन कार्ड धारकों को दें। विधायकों ने भी गांवों में राशन वितरण कराया और देखा।

रविवार को प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत राशन दुकानों से कार्ड धारकों को फ्री राशन वितरण हुआ। प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं एवं दो किलो चावल दिया गया। विधायक कारिंदा सिंह ने छड़गांव एवं भूड़रसू में राशन वितरण कराया। पैकिट भी बांटे गए। कार्ड धारकों को उक्त योजना से लाभांवित किया गया। विधायक पूरन प्रकाश द्वारा ग्राम पंचायत गड़सौली एवं सेलखेड़ा में राशन वितरण कराया। लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएसओ राघवेन्द्र सिंह द्वारा राशन विक्रे ताओं को निर्देशित किया जाता रहा कि वह शासन की गाइड लाइन का पालन करें। राशन वितरण के दौरान एक-दूसरे कार्ड धारकों के बीच दूरी बनी रहे और सभी मास्क लगाएं। राशन वितरण में लापरवाही न बरतें।


Spread the love