किसान आन्दोलन के 6 माह पूरे: भाकियू कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर मनाया काला दिन

टॉप न्यूज़

मथुरा। भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर तहसील अध्यक्ष मांट सोनवीर प्रधान के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मांट राया रोड पर काले झंडे व काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन कर काले दिवस के रूप में मनाया। केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए काले कानून वापिस लो के नारे लगाते हुए तहसीलदार मांट राकेश सोनी व थाना अध्यक्ष मांट भीमसिंह जावला को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जिला वरिष्ठ सचिव चन्द्रपाल सिकरवार,जिला उपाध्यक्ष हरिपाल चौधरी,मीडिया प्रभारी शिवकुमार तौमर,तहसील उपाध्यक्ष अमित चौकडा,तहसील महासचिव बृजेश राघव डॉ प्रेमवीर युवा तहसील अध्यक्ष प्रियांश शर्मा,सोलू,राहुल चौधरी,सरमन, राजपाल,ऋषि,निशांत,मोहहम सिंह फौजी,हरिश्चंद्र चौधरी,शिवकुमार उर्फ पोता आदि भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love