![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/20210522_232520-1024x576.jpg)
-108 एंबुलेंस में तैनात पायलट प्रभात यादव के बड़े भाई , पिता और माता की हो चुकी मृत्यु
-एक वर्ष में तीन परिवारीजनों की मृत्यु पर भी कर रहे हैं जनता की सेवा
मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाद में 108 एम्बुलेंस पर तैनात पायलट प्रभात यादव की आंखों से आंसू निकल रहे थे लेकिन उनका पूरा ध्यान कोरोना काल में जनता की सेवा में लगा हुआ था। बड़े भाई के बाद पिता और फिर माता तीनों परिवारी जनों की मृत्यु से कमजोर हुए पायलट ने अपनी जिम्मेदारी नहीं छोड़ी। कोरोना काल में प्रतिदिन एम्बुलेंस चलाकर कोविड मरीजों को सुविधा दे रहे हैं। उनके कार्य की सराहना सभी स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे हैं।
108 एंबुलेंस में पायलट पद पर तैनात प्रभात यादव एम्बुलेंस चलाकर कोरोना मरीजों को सेवा दे रहे हैं। साथ में जिला मथुरा के कर्मचारियों की यूनियन से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाले हैं। उनकी सेवाओं की सराहना हो रही है। प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि अभी गत 15 तारीख को उनकी माता का देहांत हो गया था। उस समय ड्यूटी पर थे। सूचना मिलते ही वह बहुत ही भावुक हुए और इसकी सूचना उन्होंने अपने प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह को दी और वह तुरंत प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह के साथ अपने घर के लिए निकल पड़े। घर जाकर माता का अंतिम संस्कार किया उसके बाद भी उन्होंने अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से निभाया। लोगों की सेवा करने के लिए मनोबल बढ़ाते रहे।
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/20210522_164846-1024x422.jpg)
–लगातार दे रहे सेवाएं
मथुरा। प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने बताया पिछले वर्ष भी कोविड-19 में उन्होंने पूरी लगन से कार्य किया और लगातार एक बरस से कोविड-19 में लोगों को सेवा दे रहे हैं।
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210503-WA0000.jpg)
-हिम्मत नहीं हारूंगा, सेवा रहेगी जारी
मथुरा एम्बुलेंस पायलट प्रभात यादव ने बताया कि एक साल से लगातार जनता की सेवा कर रहा हूं ऐसा लगता है जैसे सेवा के अलावा कुछ बचा ही नहीं। एक तरफ इस महामारी में जनता को इस महामारी से बचाना दूसरी तरफ परिवारीजनों की मृत्यु से बहुत दुख पहुंचा है लेकिन हिम्मत नहीं हारूंगा और इस महामारी में जनता की सेवा लगातार करता रहूंगा।
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210522-WA0038-1024x472.jpg)
सभी कर रहे मेहनत से कार्य
मथुरा। आरआरटीम के प्रभारी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी डा.भूदेव सिंह ने बताया कि सभी एम्बुलेंस कर्मी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/20210418_091704-640x1024.jpg)